बहराइच: नानपारा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी को मिला टिकट, भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी
बहराइच। बहराइच के नानपारा विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राम निवास वर्मा को टिकट मिली है। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा के कई दावेदार और वर्ष 2017 के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी गठबंधन प्रत्याशी को टिकट मिलने से लोग हतप्रभ हैं। बहराइच जिले में सात विधान …
बहराइच। बहराइच के नानपारा विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राम निवास वर्मा को टिकट मिली है। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा के कई दावेदार और वर्ष 2017 के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी गठबंधन प्रत्याशी को टिकट मिलने से लोग हतप्रभ हैं। बहराइच जिले में सात विधान सभा सीट हैं। यहां पर चुनाव पांचवें चरण में होना है। इसके लिए संभावित प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माधुरी वर्मा ने जीत दर्ज की थी।
लेकिन इस बार वह सपा में शामिल हो गई हैं। ऐसे में विधान सभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी टिकट के लिए मेहनत कर रहे थे। लेकिन भाजपा के सहयोगी अपना दल एस को नानपारा सीट मिल गई है। अपना दल एस ने विधान सभा सीट से राम निवास वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सूचना मिलते ही अपना दल एस के कार्यकर्ताओं में हर्ष है तो भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा है। भाजपा की ओर से नानपारा विधान सभा से पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह के पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह, कृपाराम वर्मा के अलावा अन्य ने दावेदारी पेश की थी। इसके लिए सभी मेहनत भी कर रहे थे।
लेकिन गठबंधन के प्रत्याशी को टिकट मिलने से अंदर खाने कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों में नाराजगी है। सभी नानपारा विधान सभा में इस बार एकतरफा चुनाव होने की संभावना जाता रहे हैं। मालूम हो कि वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माधुरी वर्मा ने नाराजगी के बाद भी मोदी लहर में लगभग 19 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार माधुरी वर्मा सपा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
प्रत्याशी रामनिवास की स्थिति
गठबंधन के प्रत्याशी रामनिवास वर्मा गोकुलपुर के निवासी हैं। वर्तमान में वह झिंगहाघाट में ट्रैक्टर एजेंसी का संचालन करते हैं। साथ ही वर्ष 2016 में अपना दल एस के प्रदेश सचिव भी रहे।
पहली बार लड़ रहे चुनाव
अपना दल एस के प्रत्याशी राम निवास वर्मा सरदार पटेल सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। साथ ही वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनकी पहचान काफी कम है।
यह भी पढ़ें:-U19 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, अब खिताबी जंग की शुरुआत
