बहराइच: दबंगों ने रंजिश में सास-बहू से की मारपीट, घर को तोड़कर सामान किया तहस-नहस…
बहराइच। रानीपुर के कारीडीहा गडरियनपुरवा गांव निवासी सास-बहू की दबंगों ने रंजिश में पिटाई कर दी। महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं दबंगों ने दीवार गिराते हुए उनका आशियाना उजाड़ दिया है। सभी खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं दबंग रानीपुर थाना क्षेत्र के कारीडीहा …
बहराइच। रानीपुर के कारीडीहा गडरियनपुरवा गांव निवासी सास-बहू की दबंगों ने रंजिश में पिटाई कर दी। महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं दबंगों ने दीवार गिराते हुए उनका आशियाना उजाड़ दिया है। सभी खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं दबंग
रानीपुर थाना क्षेत्र के कारीडीहा गांव के गडरियनपुरवा निवासी शिमला देवी ने आरोप लगाया कि पुश्तैनी जमीन पर घर बनाकर वो परिजनों के साथ काफी वर्षों से रह रही हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के ही दबंग पवन कुमार, दिनेश, रामलकन, देशराज जमीन के कब्जे करने के नियत से विवाद करते रहते हैं। बुधवार को इसी बात को लेकर दबंगो ने मारपीट शुरू कर दी। इससे शिमला व बहु शालनी देवी को चोटें आई हैं।
पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
महिला ने आरोप लगाया कि दबंगों ने पहले मारा-पीटा और अस्पताल में इलाज के दौरान मेरी अनुपस्थिति में दबंगों ने घर की छत पर लगी टीन शेड को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद दबंगों ने घर की पक्की दिवार को तोड़कर ढहा दिया। इस दौरान घर में रखे सामानों को भी तहस-नहस कर दिया। महिला के मुताबिक दबंगों ने घर से बेदखल करने की साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है महिला ने घटना कि शिकायत एसपी से कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
इस मामले में रानीपुर थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह से बात की गई तो उन्हें बताया कि दोनों तरफ से मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष के तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमीन के मामले में मुकदमा पहले से चल रहा है, घर उजाड़ने की खबर उनको नहीं है।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ: चौथे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू, जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
