यूपी चुनाव 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची, कुलदीप नारायण देंगे अखिलेश को चुनौती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये गुरुवार को 16 जिलों की 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बसपा की सूची में मैनपुरी जिले की करहल सीट से कुलदीप नारायण का नाम शामिल है। करहल सीट पर वह समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देंगे। जबकि …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये गुरुवार को 16 जिलों की 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बसपा की सूची में मैनपुरी जिले की करहल सीट से कुलदीप नारायण का नाम शामिल है। करहल सीट पर वह समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देंगे। जबकि इटावा जिले की जसवंतनगर सीट पर अखिलेश के चाचा और प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बसपा बृजेन्द्र प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
इसके अलावा एटा सीट पर सपा से टिकट कटने से नाराज होकर बसपा में शामिल हुये अजय सिंह यादव को बसपा ने एटा सीट से ही उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं, बसपा सरकार में मंत्री रहे रतन लाल अहिरवार के बेटे रोहित रतन अहिरवार को पार्टी ने मऊरानीपुर (सु) सीट से प्रत्याशी बनाया है।
.jpg)


बसपा की इस सूची में दो मुस्लिम और छह महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इससे पहले आज सुबह भी बसपा ने चार जिलों की छह विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
यह भी पढ़ें:-Punjab Election: भाजपा ने की 27 प्रत्याशियों की सूची जारी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को टिकट
