अयोध्या जिले में गणतंत्र दिवस की रही धूम, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी ही नहीं बल्कि निजी संस्थानों में भी झंडारोहण किया गया। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत गाया गया। पुलिस लाइन में परेड के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मनित किया गया। बड़े त्याग और बलिदान से मिला …

अयोध्या। जनपद में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी ही नहीं बल्कि निजी संस्थानों में भी झंडारोहण किया गया। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत गाया गया। पुलिस लाइन में परेड के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मनित किया गया।

बड़े त्याग और बलिदान से मिला है हमें ये गणतंत्र : मंडलायुक्त

जनपद में 73वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य पालन के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमें बड़े त्याग व बलिदान से प्राप्त हुआ है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ तब से हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

श्रीराम की जन्मस्थली में काम करना सौभाग्य की बात..

मण्डलायुक्त ने कहा कि बड़े सौभाग्य का विषय है कि मुझे भगवान श्रीराम की जन्म स्थली में काम करने का मौका मिला है। हमें सभी संकल्पों के साथ विकास करना है। पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय परिसर पर ध्वजारोहण करते हुये तिरंगे को सलामी दी व उपस्थित सभी को शपथ दिलायी।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण…

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्टेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुये राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारा गणतंत्र 72 वर्ष पुराना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा पुलिस लाइन में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था।

मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने भाग लिया। रिजर्व पुलिस लाइन भव्य परेड का आयोजन किया गया। कमिश्नर नवदीप रिनवा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के साथ गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा समाज में सहयोग, सौहार्द व शान्ति व्यवस्था में सहयोग करने वाले आमजन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमारसहित जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

जगह-जगह लहराया तिरंगा

परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, अयोध्या में नगर निगम मेयर व प्रबंधक ऋषिकेश उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। वहीं कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मधु त्रिपाठी निदेशिका ने ध्वजारोहण किया। हेड मिस्ट्रेस, अर्पिता मुखर्जी, सरबजीत कौर, जेहरा, फरजाना, प्रीति सिंह, सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

सरयू इंटरनेशनल स्कूल बाईपास अयोध्या में चेयरमैन डॉ संजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस सोनल शुक्ला, ज्योति सहित अन्य टीचर्स मौजूद रहे। ग्राम पंचायत रामपुर सरधा के पंचायत भवन में बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ला के साथ प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी ‘अंकुर’ ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत ऐमी आलापुर के प्रधान प्रतिनिधि रामजीत निषाद में पंचायत भवन पर झंडा फहराया। अयोध्या-पुलिस लाइन में कमिश्नर नवदीप रिनवा को परेड की सलामी दी गई। डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: 

हल्द्वानी: मां की फोटो लिए नामांकन कराने पहुंचे सुमित, सास की साड़ी पहनकर संग पहुंची पत्नी

संबंधित समाचार