रामपुर : छह घरों के ताले तोड़कर नकदी सहित दो लाख का सामान चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। भट्टे पर मजदूरी करने गए छह लोगों के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने एक ही रात में 12 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का कीमती सामान घरों से साफ कर दिया। पुलिस को छह घरों में हुई चोरी की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने घटना की …

रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। भट्टे पर मजदूरी करने गए छह लोगों के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने एक ही रात में 12 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का कीमती सामान घरों से साफ कर दिया। पुलिस को छह घरों में हुई चोरी की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।जिसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के खंदेली गांव निवासी तीनों सगे भाई मंगूलाल,नन्हूपाल,अनेक सिंह एक भट्टे पर मजदूरी करने परिवार सहित गए हुए थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात चोरों ने तीनों के घरों के ताले तोड़कर मंगूलाल के घर से 5 हजार की नकदी,बर्तन, कपड़े आदि घरेलू कीमती सामान साफ कर दिया। जबकि अनेक सिंह के घर से 4 हजार की नकदी,बर्तन, कपड़े आदि कीमती सामान चोरी कर लिया।

इसी तरह से नन्हूपाल के घर से बर्तन, कपड़े चोरी कर लिए। तीनों भाईयों की मां कल्लो भी अपने मकान में अलग रहती है।तीनों भाइयों ने मां को भी अपने पास बुला लिया।कल्लो के भी घर नहीं होने के कारण चोरों ने उनके घर के भी ताले तोड़कर तीन हजार की नकदी, बर्तन, कपड़े सहित कीमती सामान चोरी कर लिया।बुधवार सुबह को किसी ग्रामीण ने फोनकर तीनों भाईयों को घरों के ताले तोड़कर चोरी हो जाने की सूचना दी।

घरों में चोरी हो जाने की खबर मिलते ही तीनों भाई मां सहित घर पहुंचे तो घरों को खाली देखकर उनके होश उड़ गए।तीनों भाई ढकिया पुलिस चौकी पहुंचे।उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके अलावा खंदेली गांव निवासी राजेश व संजू दोनों सगे भाई चंड़ीगढ़ में काम करने गए हुए है। उनके घरों के भी ताले तोड़कर चोरों ने जेवर,बर्तन, कपड़ा सहित हजारों रुपये का कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया।

ग्रामीणों ने फोनकर दोनों भाईयों को घरों के ताले तोड़कर चोरी हो जाने की सूचना दी। घर में चोरी हो जाने की सूचना मिलने पर वे भी गांव पहुंच गए और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।लेकिन पुलिस ने एक ही रात में छह घरों में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।

संबंधित समाचार