हल्द्वानी: पत्नी, भाभी, भाई और बहन ने रचा था राविश के आजाद कराने का षड्यंत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी राविश को भगाने का षड्यंत्र उसकी पत्नी, भाभी, भाई और बहन ने मिलकर रचा था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी राविश के खिलाफ बीती 12 जनवरी को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोरोना संक्रमित होने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी राविश को भगाने का षड्यंत्र उसकी पत्नी, भाभी, भाई और बहन ने मिलकर रचा था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है।
इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी राविश के खिलाफ बीती 12 जनवरी को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से 25 जनवरी को वह फरार हो गया। हालांकि उसी रात पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
बनभूलपुरा प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा और टीम ने फरार आरोपी राविश को उसी रात मलिक के बगीचे से गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी राविश उर्फ रावेश को भगाने व उसको छिपाने में राविश के बड़े भाई सावेज, छोटा चांद, गाजी खां उर्फ शाहिल, भाभी निशा पत्नी सावेज, बहन सोबी और नेहा पत्नी राविश ने मदद की थी।
राविश के भागने से एक दिन पहले 24 जनवरी को यह सभी सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे थे। इन लोगों ने राविश को घर का खाना खिलाया और अस्पताल में ही बैठकर राविश को आजाद कराने का षड्यंत्र रचा। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने रजा गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा, का. लक्ष्मण राम, का.अमनदीप सिंह, का. दिलशाद अहमद, का. रिजवान अली, का. हरिकृष्ण मिश्रा, का. भूपेन्द्र जेष्ठा, का. सुनीता सिपाल व का. मुन्नी पन्त थे।
