यूपी चुनाव: सपा ने देवरिया में दो दिग्गज ब्राह्मण पर जताया भरोसा, बनाया उम्मीदवार
देवरिया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की कोशिश में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को जारी उम्मीदवारों की अपनी सूची में देवरिया जिले से दो दिग्गज ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सपा की सूची में देवरिया जिले की तीन विधानसभा सीटों पर उतारे गये उम्मीदवारों में रामपुर कारखाना सीट …
देवरिया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की कोशिश में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को जारी उम्मीदवारों की अपनी सूची में देवरिया जिले से दो दिग्गज ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सपा की सूची में देवरिया जिले की तीन विधानसभा सीटों पर उतारे गये उम्मीदवारों में रामपुर कारखाना सीट से पूर्व विधायक गजाला लारी के अलावा पथरदेवा सीट से पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी और भाटपाररानी सीट से मौजूदा विधायक आशुतोष उपाध्याय शामिल हैं।
पुराने समाजवादी नेता ब्रह्मा शंकर तिवारी, पूर्वांचल के दिग्गज ब्राह्मण नेता माने जाते हैं। पथरदेवा सीट पर उनका मुकाबला मौजूदा विधायक और योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से होना तय है। इस सीट पर भाजपा ने अभी उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा नहीं की है।
भाटपाररानी से सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय को पार्टी ने एक बार फिर यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले उपाध्याय के दिवंगत पिता कामेश्वर उपाध्याय इस सीट का प्रतिनिघित्व करते थे। वे अखिलेश की सरकार में मंत्री भी थे। इस विधानसभा सीट पर भाजपा का अब तक खाता नहीं खुल सका है। भाजपा खेमे में इस सीट से उम्मीदवार का नाम तय करने पर मंथन चल रहा है।
