यूपी चुनाव: सपा प्रत्याशी अरविंद और अनिल ने किया नामांकन
कन्नौज। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरुवार को सपा के दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। उधर छिबरामऊ के सपा के टिकट के दावेदार रहे ताहिर के नाम से भी पर्चे लिए गए। गुरुवार की दोपहर 12 बजे सदर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल दोहरे …
कन्नौज। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरुवार को सपा के दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। उधर छिबरामऊ के सपा के टिकट के दावेदार रहे ताहिर के नाम से भी पर्चे लिए गए। गुरुवार की दोपहर 12 बजे सदर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल दोहरे अपने प्रस्तावकों पार्टी जिलाध्यक्ष कलीम खान व पूव ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और सादगी के साथ रिटर्निंग ऑफिसर उमाकांत तिवारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके बाद छिबरामऊ विधानसभा के सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव ने प्रस्तावकों उमेश चन्द्र पाल, जयसिंह कुशवाहा, ठाकुर शेखर सिंह व रामशंकर के साथ पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे दिन छिबरामऊ से पूर्व विधायक ताहिर हुसैन, जुनैद सिद्दीकी व तहसीन समेत सात लोगों ने पर्चे लिए।
उधर कन्नौज विधानसभा से बसपा के समरजीत दोहरे समेत छह व तिर्वा से अजय कुमार वर्मा समेत पांच लोगों ने पर्चे लिए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। खास बात ये के सपा जिलाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी ने ताहिर हुसैन के पार्टी के साथ होने की बात कही जबकि उनके परिवार से 12 पर्चे लिए जाने से उनके बसपा के टिकट पर लड़ने की चर्चा जोरों पर है।
