बदायूं: कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। विधानसभा शेखूपुर से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ने टिकट वापस कर दिया है और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन ने उन्हें ताकत दी लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होते हुए …

बदायूं, अमृत विचार। विधानसभा शेखूपुर से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ने टिकट वापस कर दिया है और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन ने उन्हें ताकत दी लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होते हुए जब वह खुद सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य महिलाओं को कैसे सुरक्षित कर सकती हैं।

कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा शेखूपुर से टिकट की घोषणा करते हुए फरहा नईम को प्रत्याशी बनाया। गुरुवार को आरोप लगाए। उन्होंने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह पर आरोप लगाए कि ओमकार सिंह एक-एक चीज पर दलाली करते हैं। बेरोजगारी या किसी का काम कराएंगी तो जिलाध्यक्ष उसमें दलाली लेंगे। इस तरह ईमानदारी से वह विधायकी भी नहीं चला पाएंगी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से लेकर बदायूं सदर की प्रत्याशी रजनी सिंह व बिसौली विधानसभा सीट की प्रत्याशी प्रज्ञा यशोदा ने फरहा नईम के आरोप को निराधार बताया है।

कहा कि जिलाध्यक्ष ने कभी भी किसी भी महिला के साथ अभद्रता नहीं की जबकि वह हर महिला से बहन कहकर पुकारते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि फरहा नईम को शेखूपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। अगर कोई समस्या थी तो पार्टी फोरम पर जाकर शिकायत करनी चाहिए थी। अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप झूठा है। अगर फरहा नईम के पास कोई सबूत है तो वह दिखाएं या सुनाएं। ऑडियो या वीडियो, कुछ न कुछ तो होगा। उन्होंने इसे अन्य पार्टियों का षड़यंत्र बताया।

संबंधित समाचार