बरेली: शिविर में टीका लगवाने के लिए कर्मचारियों की लगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर निगम परिसर में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के तमाम विभागों के कर्मचारियों के एक साथ पहुंचने से यहां कोविड नियम धराशायी हो गए। स्वास्थ्य, निर्माण, जलकल, टैक्स अन्य विभागों के तमाम कर्मचारियों ने …

 बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर निगम परिसर में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के तमाम विभागों के कर्मचारियों के एक साथ पहुंचने से यहां कोविड नियम धराशायी हो गए।

स्वास्थ्य, निर्माण, जलकल, टैक्स अन्य विभागों के तमाम कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत लगे शिविर में कुछ ने पहली तो कई कर्मचारियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

ये भी पढ़े-

बरेली: जेठानी के साथ मिलकर मां ने नाबालिग बेटी की कराई शादी

संबंधित समाचार