बरेली: नए घर में चोरों का प्रवेश, लाखों का सामान चोरी
बरेली,अमृत विचार। एक मल्टीनेशनल कर्मचारी के नए घर में घुसकर चोरों ने लाखों के इलेक्ट्रिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। कर्मचारी सकट पूजन के चलते पैतृक आवास गए हुए थे। उसी दिन चोरों ने घटना कर दी। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र …
बरेली,अमृत विचार। एक मल्टीनेशनल कर्मचारी के नए घर में घुसकर चोरों ने लाखों के इलेक्ट्रिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। कर्मचारी सकट पूजन के चलते पैतृक आवास गए हुए थे। उसी दिन चोरों ने घटना कर दी। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी निवासी ऋ तिक शर्मा ने बताया कि बीडीए कॉलोनी में उनका पैतृक घर है। वहां वह सपरिवार रहते हैं। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में की-अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सुभाषनगर के ही पटेल विहार में नया घर बनवाया है।
कुछ दिनों बाद ही उसमें शिफ्ट होने वाले हैं। 21 जनवरी 2022 को सकट पूजन में परिवार के साथ शामिल होने के लिए वह पैतृक घर गए थे। उसी रात चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और घर में रखा करीब 3 लाख का सामान चुरा ले गए। शिफ्ट करने से पहले उन्होंने घर में 43 इंच व 32 इंच की दो एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज व वूफर सिस्टम ले जाकर रख दिया था।
चोरों ने सभी सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बाथरूम में लगी टोटियां व शॉवर को भी नहीं छोड़ा। घर की लाइट काटकर घर में लगे 5 केवी के स्टेबलाइजर को भी चोरी कर ले गए। 22 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे ऋ तिक जब नए घर पहुंचे तो हैरान रह गए। कर्मचारी ने तुरंत मामले की सूचना सुभाषनगर पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़े-
