बरेली: शादी के 15 साल बाद पति ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शादी के 15 साल बाद पति ने पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए उसे तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। महिला ने इसकी शिकायत किला पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाकरंगज की रहने वाली महिला ने …

बरेली,अमृत विचार। शादी के 15 साल बाद पति ने पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए उसे तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। महिला ने इसकी शिकायत किला पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाकरंगज की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले युवक से हुई थी।

उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि 6 माह पहले से पति व ससुराल वाले उसके चरित्र पर उंगली उठा कर गलत आरोप लगा रहे हैं। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसने 20 दिसंबर को पत्नी के साथ मारपीट की और उसे 3 तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।

गुरुवार को पीड़ित महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसपर सीओ क्राइम दीपशिखा ने किला पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े-

बरेली: महिला अस्पताल में फटा ट्रांसफार्मर, टूटा शीशे का गेट

संबंधित समाचार