बरेली: तीसरे चक्र में भिड़ेंगे दस खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय मेकिंग द ग्रैंड मास्टर में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे चक्र के बाद सभी खिलाड़ी मैच जीतकर तीसरे चक्र में आगे बढ़े हैं। प्रतियोगिता के प्रथम 10 बोर्ड के परिणाम के …

बरेली, अमृत विचार। यूपी चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय मेकिंग द ग्रैंड मास्टर में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे चक्र के बाद सभी खिलाड़ी मैच जीतकर तीसरे चक्र में आगे बढ़े हैं।

प्रतियोगिता के प्रथम 10 बोर्ड के परिणाम के अनुसार पहले बोर्ड पर पार्थ भटनागर ने शुभांशी देव को, दूसरे पर सुमन देव ने वैष्णवी बागरी को, तीसरे पर हर्षित सिंह ने आहान अलसी सरिया को, चौथे पर एकांश गोयल ने संभव जैन को, पांचवें पर केशव सिंघल ने प्रिया यादव को, छठे पर ओजास्या सक्सेना ने गरिमा सिंह को, सातवें पर वंदित बंसल ने आरव अग्रवाल को, आठवें पर नंदन सिंघल ने दीपांजलि को, नौवें पर पियूष कारीवाल ने अनन्य श्रीवास्तव को व दसवें बोर्ड पर सानवी शुक्ला ने रिया पचोरी को हराया।

द्वितीय चक्र खत्म होने के बाद शिवांश देव, अलसी सरिया, अहान, सानवी शुक्ला, पार्थ भटनागर, हर्षित सिंह, विकास गोयल, केशव सिंघल, ओजस्व सक्सेना, सुमन देव को दो अंक मिले हैं। वहीं, वंदित बंसल और नंदन सिंघल 1.5 अंक, सिद्धार्थ राठौर, गरिमा सिंह, आरो अग्रवाल, रिया पचौरी, वैष्णवी बागरी, प्रिया यादव, संभव जैन, पीयूष, अंशुमान सिंह, अगस्त यादव, श्रेयांश, अलसी सरिया को प्रतियोगिता में एक अंक मिला है।

संबंधित समाचार