आज का राशिफल। 27 जनवरी,2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। बच्चों के करियर की चिंता रहेगी। पेट में अम्लता की समस्या हो सकती है। अपने गुस्से और अहंकार को थोड़ा नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वृष आज अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अधिकारियों की …

मेष

आज कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। बच्चों के करियर की चिंता रहेगी। पेट में अम्लता की समस्या हो सकती है। अपने गुस्से और अहंकार को थोड़ा नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृष

आज अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अधिकारियों की सहायता मिलेगी। धर्म-कर्म में आज आप काफी रुचि लेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। आज रिश्तेदारों के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन

आज लेन-देन के मामलों में चूक हो सकती है। अपने जीवनस्तर को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावाधान रहें। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ अपने संबंध खराब न करें।

कर्क

आज समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। बिजनेस में बड़ा धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। विद्यार्थी अध्ययन के साथ अनुसंधान में रुचि लेंगे। बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनंद उठायेंगे।

सिंह

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अपने मन की बातें घरवालों से शेयर कर सकते हैं। यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो शीघ्र अपने डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। फेफड़ों में संक्रमण की समस्या हो सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या

आज किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको निश्चित सफलता मिलेगी। लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों की प्रशंसा हो सकती है। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निजी जीवन सुख-चैन भरा रहेगा।

तुला

आज संसाधनों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। अनावश्यक बातों को ज्यादा तूल देने से मान हानि हो सकती है। आज आप पैनी दृष्टि से परिस्थितियों का आकलन कर सकते हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

वृश्चिक

आज आपके नए मित्र बन सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन काफी भाग्यशाली हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं।

धनु

आज घर की मरम्मत और पुनर्निर्माण में धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम अटकने की सम्भावना है। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास और स्किल्स का भी आज परीक्षण हो सकता है। लोगों से बातचीत के दौरान शब्दचयन सावधानी पूर्वक करें।

मकर

आज शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा लाभ कमा सकते हैं। जॉब में बिगड़े काम आज बनने की सम्भावना बन रही है। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। निजी सम्बन्धों में किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है।

कुंभ

आज काफी ऊर्जावान रहेंगे। तेजी से अपने काम निपटाने की प्रवृत्ति के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। आप दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ाये जाने की सम्भावना बन रही है।

मीन

आज आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। पुराने अनुभवों का लाभ अवश्य मिलेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आज डेट पर भी जा सकते हैं। व्यवसाय में आ रही परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। पार्टनरशिप में भी काम लाभकारी रहेगा।