UP Election 2022: सपा-आरएलडी गठबंधन में चल रही तनातनी, नहीं सुलझा बिजनौर सीट का विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में सपा-आरएलडी गठबंधन में गर्मा-गरमी चल रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है बिजनौर सदर सीट पर जारी विवाद। बता दें, इस सीट पर सपा और रालोद दोनों के उम्मीदवार आमने सामने हैं। बिजनौर सदर सीट से आरएलडी ने डॉक्टर नीरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सिंबल भी जारी कर दिया गया …

लखनऊ। यूपी में सपा-आरएलडी गठबंधन में गर्मा-गरमी चल रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है बिजनौर सदर सीट पर जारी विवाद। बता दें, इस सीट पर सपा और रालोद दोनों के उम्मीदवार आमने सामने हैं। बिजनौर सदर सीट से आरएलडी ने डॉक्टर नीरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सिंबल भी जारी कर दिया गया है।

वहीं सपा नेता डॉ रमेश तोमर का दावा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें सिंबल दिया है। लेकिन उन्होंने अबतक नामांकन नहीं किया है।

डॉ रमेश तोमर का कहना है कि सपा प्रमुख के आदेश पर वह चुनाव मैदान में उतर कर जनता के बीच जाएंगे। वो जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। यह विवाद केवल बिजनौर सीट पर ही नहीं बल्कि बागपत से लेकर मथुरा तक फैला हुआ है। विवाद के चलते दोनों दलों का भविष्य खतरे में हो सकता है।

पढ़ें- UP Election 2022: आज मेरठ में होगा सियासी फ्राइडे, अखिलेश की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम योगी करेंगे डोर टू डोर कैंपेन…

संबंधित समाचार