मुरादाबाद : दिव्यांग, गंभीर बीमार शिक्षक-कर्मचारी की न लगे चुनाव में ड्यूटी
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विधानसभा चुनाव में दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने, मतदान कार्मिकों को ड्यूटी के बाद सात दिन का क्वारंटीन लीव देने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विधानसभा चुनाव में दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने, मतदान कार्मिकों को ड्यूटी के बाद सात दिन का क्वारंटीन लीव देने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बारह सूत्रीय मांगपत्र दिया। इसमें दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार शिक्षक, कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाने, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल, रवानगी स्थान, ईवीएम जमा करने का स्थान, मतगणना स्थल अलग अलग रखा जाए।
मतदान टीमों की रवानगी के समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए पर्याप्त बसों का इंतजाम करने, निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का एक करोड़ का बीमा कराने, चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी से लौटने के तीस दिन के भीतर संक्रमित होने पर इलाज का खर्च चुनाव आयोग द्वारा उठाने, पति पत्नी दोनों के सरकारी कर्मचारी होने की दशा में पत्नी की ड्यूटी न लगाने, महिलाओं को पीठासीन अधिकारी न बनाने, उन्हें रात में बूथ पर रुकने के लिए मजबूर न करने और गर्भवती महिला कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। इस दौरान संगठन के मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
