भाजपा ने सिर्फ उत्पीड़न किया : सूर्य कांत पाण्डेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या से भाकपा उम्मीदवार सूर्य कांत पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल मे नौजवानों, किसानों व मुसलमानों का उत्पीड़न किया है। सभी सरकार बदलने के लिए लामबंद हैं। प्रदेश और देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।पाण्डेय ने दर्शन नगर में बैठक को संबोधित करते हुए …

अयोध्या। अयोध्या से भाकपा उम्मीदवार सूर्य कांत पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल मे नौजवानों, किसानों व मुसलमानों का उत्पीड़न किया है। सभी सरकार बदलने के लिए लामबंद हैं। प्रदेश और देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।पाण्डेय ने दर्शन नगर में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार के तीनों कृषि कानूनों को जनता याद करेगी व भाजपा को सबक सिखाएगी।

पार्टी के सहायक मंत्री रामजीराम यादव की अध्यक्षता व कामरेड यशोदा सिंह के संचालन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य कौसिंल के सदस्य अशोक तिवारी ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों को वामपंथी विचारधारा से ही माकूल जबाब दिया जा सकता है। जनता एकजुटता का प्रदर्शन करेगी। बैठक में सुरेश यादव, मुन्नी लाल यादव, अंकित पाण्डेय, विकास पाण्डेय, रिषी ओम पाण्डेय, दिनेश वर्मा, विक्रम निषाद, हनुमान पाण्डेय, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या की पांचों सीटों पर भाजपा को पुराने उम्मीदवारों पर भरोसा, अमित और आरती को मिली विरासत, बाबा, वेद और राम चन्दर पर फिर दांव

संबंधित समाचार