बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ छात्र, मोबाइल पर मैसेज भेजा- “मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम मढ़ना निवासी कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र अर्जुन सिंह हाई स्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को गायब हो गया। वह सुबह अपने घर से साइकिल लेकर कोचिंग के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा। तो उसकी बहने चंदनी सिंह, बंदनी …

रामनगर/ बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम मढ़ना निवासी कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र अर्जुन सिंह हाई स्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को गायब हो गया। वह सुबह अपने घर से साइकिल लेकर कोचिंग के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा। तो उसकी बहने चंदनी सिंह, बंदनी सिंह ने भाई मोबाइल 9670009270 पर फोन किया तो फोन बंद बता रहा था।

उन्होंने कृष्ण प्रताप सिंह के कोचिंग मास्टर अनूप को फोन किया। उन्होंने बताया कि आज वह कोचिंग नहीं आया है। यह सुनकर बहनें काफी विचलित हो गई और और अपने भाई को इधर-उधर ढूंढने लगी। काफी समय बाद भी जब युवक की तलाश न हो सकी। तो दोनों बहनों ने रामनगर थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्रामीण बताते है कि इंस्टाग्राम पर अभिषेक वर्मा पुत्र शिव शंकर वर्मा के मोबाइल पर एक मैसेज लिखा है कि मैं दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं जय श्री राम…और अभी ठाकुर साहब नाम की इंस्टाग्राम से चैटिंग कर रहा है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो कानपुर दिखा रहा है। और फोन स्विच ऑफ बता रहा है।

संबंधित समाचार