अमरोहा : बसपा प्रत्याशी समेत 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के के मामले में बसपा प्रत्याशी समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी हसनपुर विधानसभा में प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता एवं महामारी अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने भाजपा एवं …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के के मामले में बसपा प्रत्याशी समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी हसनपुर विधानसभा में प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता एवं महामारी अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने भाजपा एवं सपा प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन प्रत्याशियों को कार्रवाई से कोई भी डर नहीं लग रहा और लगातार उल्लंघन कर रहे हैं।
शुक्रवार को कोतवाली में तैनात शहर इंचार्ज लवनिश चौधरी की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी समेत सात नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज कराये मुकदमे में कहा गया है कि 27 जनवरी को नगर के रहरा रोड स्थित बसपा कार्यालय पर पार्टी के प्रत्याशी फिरे सिंह गुर्जर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे थे। जिसमें कोरोना गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी।
वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बसपा प्रत्याशी फिरे सिंह गुर्जर, सुरेंद्र, अजब सिंह, बदन सिंह, गुड्डू, देवेंद्र उर्फ गुड्डू सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हसनपुर कोतवाली में अब तक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन एवं कोरोना महावारी उल्लंघन चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। लगातार प्रशासन द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्यवाही की जा रही है लेकिन प्रत्याशियों पर कार्रवाई का कोई डर नजर नहीं आ रहा और वह लगातार उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं।
