कोरोना को मात देने के लिए नैनीताल पुलिस ने भी लिया ‘पुष्पा’ का सहारा
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुष्पा का अंदाज ही इतना निराला है कि पूरे देश में उसकी फैन फॉलॉइंग बढ़ गई है। भले ही पुष्पा में फिल्म का नायक गैर कानूनी काम करता है और अपने अक्खड़पन के लिए जाना जाता है, लेकिन फिर भी उसकी बढ़ती लोकप्रियता ने बॉलीवुड तक के नायकों को पीछे छोड़ दिया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुष्पा का अंदाज ही इतना निराला है कि पूरे देश में उसकी फैन फॉलॉइंग बढ़ गई है। भले ही पुष्पा में फिल्म का नायक गैर कानूनी काम करता है और अपने अक्खड़पन के लिए जाना जाता है, लेकिन फिर भी उसकी बढ़ती लोकप्रियता ने बॉलीवुड तक के नायकों को पीछे छोड़ दिया है। उसकी लोकप्रियता का असर नैनीताल जिले में भी छाया हुआ है।
इसी का असर है कि अब नैनीताल पुलिस ने भी कोरोना को मात देने के लिए पुष्पा को अपना हीरो बनाया है। दरअसल नैनीताल पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोरोना के नए वैरिएंट को मात देने के लिए एक जागरूक अपील की है। जिसमें पोस्टर के माध्यम से कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया गया है। दिखाया गया है कि जो नियमों का पालन करेगा, उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जाहिर है कि ट्रेंड में छाए इस फिल्मी कैरेक्टर का सहारा लेकर पुलिस जनता को कोरोना से बचाव का संदेश देना चाहती है।
