रामपुर: दो युवतियों के प्यारे में आड़े आया ग्राम प्रधान तो छत से कूदी सहेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर, अमृत विचार। दो अलग-अलग गांवों की दो युवतियों के बीच चल रहे प्यार में जब गांव का प्रधान आड़े आया तो बखेड़ा हो गया। रात में कई घंटे तक ड्रामा चला। एक युवती छत से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। रात में ही पुलिस बुलानी पड़ी, पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर युवती का …

शहजादनगर, अमृत विचार। दो अलग-अलग गांवों की दो युवतियों के बीच चल रहे प्यार में जब गांव का प्रधान आड़े आया तो बखेड़ा हो गया। रात में कई घंटे तक ड्रामा चला। एक युवती छत से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। रात में ही पुलिस बुलानी पड़ी, पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर युवती का उपचार कराया।

जानकारी के मुताबिक धमोरा एफसीआई गोदाम के पास एक युवती रहती है। पास के ही गांव की रहने वाली उसकी सहेली पिछले कुछ रोज से उसके घर पर रह रही थी। दोनों आपस में प्यार करती हैं और साथ रहती हैं। जब उस किशोरी के परिजनों को पता चला तो उसकी सहेली ने उस लड़की को गांव के प्रधान के यहां भेज दिया। बताते हैं कि प्रधान ने दोनों युवतियों के साथ रहने पर आपत्ति जताई थी। बात में युवती की सहेली प्रधान के घर पहुंच गई।

उसने अपनी सहेली के परिजनों को पता बताने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुरुवार की रात में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में युवती दो मंजिल मकान की छत पर चढ़ गई। प्रधान पर आरोप लगाते हुए छत से कूदकर आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। हंगामा होता देख भीड़ एकत्र हो गई। युवती को छत से नीचे उतरने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

इसी बीच युवती छत से कूद गई। युवती के मामूली चोटें आई हैं। धमौरा पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई। घायल युवती का उपचार कराया है। पूरी रात गांव में हंगामा चलता रहा। धमोरा चौकी प्रभारी राजीव गंगवार ने बताया कि अभी मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कोई कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार