पीलीभीत: पूर्व मंत्री के साले, कांग्रेस दावेदार को धमकी, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति गरमाने लगी है। सदर सीट पर कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे सपा के पूर्व मंत्री हाजी रियज अहमद के साले शकील नूरी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी। मोबाइल नम्बर का हवाला देते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने …

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति गरमाने लगी है। सदर सीट पर कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे सपा के पूर्व मंत्री हाजी रियज अहमद के साले शकील नूरी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी। मोबाइल नम्बर का हवाला देते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आगामी चुनाव को लेकर सियासत गरमाई है। कांग्रेस की बात करें तो अब तक बरखेडा और पूरनपुर सीट पर प्रत्यासी घोषित किये जा चुके है। सदर और बीसलपुर के लिए मंथन चल रहा है। सदर सीट पर कांग्रेस से सपा नेता रियाज अहमद के साले न्यूरिया के भीतरगांव निवासी शकील नूरी प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने शुक्रवार देर शाम एक तहरीर दी। जिसमे मोबाइल नम्बर का हवाला दिया। कहा किं उन्हें काल कर परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मामले को जांच के नाम पर टाल दिया। मगर, राजनीति गर्मा गयी है।

संबंधित समाचार