बरेली: चुनाव के बाद ही होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव में सभी विभाग जुटे हुए हैं। बरेली में दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया चालू है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की बात करें तो चुनाव के बाद ही यूपी बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग चुनाव की तैयारियों के साथ ही यूपी बोर्ड की तैयारियों …

बरेली, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव में सभी विभाग जुटे हुए हैं। बरेली में दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया चालू है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की बात करें तो चुनाव के बाद ही यूपी बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग चुनाव की तैयारियों के साथ ही यूपी बोर्ड की तैयारियों को लेकर भी कवायद कर रहा है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की समय सारिणी को लेकर संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में चुनाव के बाद ही इसका शेड्यलू जारी होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार माध्यमिक बोर्ड ने 14 अगस्त को जारी अपने शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च अंत तक 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं लेकिन परीक्षा की समय सारिणी पर कोई निर्णय होने से पहले विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। अब नई सरकार के गठन के बाद ही समय सारिणी पर मुहर लगेगी। 10 मार्च को मतगणना के बाद एक सप्ताह में सरकार के गठन की उम्मीद है और उसके बाद यानि मार्च के तीसरे सप्ताह में समय सारिणी फाइनल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वर्जन –अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी से संबंधित कोई सूचना नहीं आई है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद है कि चुनाव के बाद ही समय सारिणी घोषित होगी।  –डा मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस

संबंधित समाचार