बरेली: निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर बीडीओ ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरगंज,अमृत विचार। गांव हल्दी खुर्द में जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को ग्राम समाज की भूमि पर गड्ढा खोदकर उसमे पानी गिराने को लेकर जारी निर्माण कार्य का शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश ने अधीनस्थों व राजस्व टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी गति पर नाराजगी …

मीरगंज,अमृत विचार। गांव हल्दी खुर्द में जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को ग्राम समाज की भूमि पर गड्ढा खोदकर उसमे पानी गिराने को लेकर जारी निर्माण कार्य का शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश ने अधीनस्थों व राजस्व टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।

पिछले ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या और जर्जर सड़क दुरुस्त नहीं होने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी थी। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। बीडीओ ओम प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राहत हुसैन व पंचायत सचिव को गड्ढा के चारों ओर पक्की बाउन्ड्री बनवाने के निर्देश दिए ताकि उसमें कोई न गिरे।

वहीं, गांव वालों का कहना है कि हल्दीखुर्द मे आम रास्ते के पानी निकास के लिए वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान मे एक साल से विवाद चल रहा था जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर चुनाव बहिष्कार कर धरना दिया था। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने पास में ही स्थित ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि मे जेसीबी मशीन से 15 फिट गहराई का गड्ढा खुदबाकर उसमे गन्दा पानी गिराने का निर्णय लिया।

तीन दिन से जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदाई का काम चल रहा है। इससे पूर्व मुस्लिम बाहुल्य इस हल्दीखुर्द गांव में बीडीओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ अमित कुमार पवार ,एडीओ ( पंचायत)मनीष अग्रवाल के साथ गली गली घूमकर कोविड संक्रमण से बचाव को वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सड़क चौड़ीकरण में सुरक्षा की अनदेखी, खतरे में जान

संबंधित समाचार