आज का राशिफल। 28 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवादित मामलों को लेकर बहसबाजी न करें। अपने काम के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है। वृष आज आपको बहसबाजी और झगड़े से बचना चाहिए। जीवनसाथी के ऊपर संदेह न करें। मनोनुकूल …

मेष

आज पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवादित मामलों को लेकर बहसबाजी न करें। अपने काम के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है।

वृष

आज आपको बहसबाजी और झगड़े से बचना चाहिए। जीवनसाथी के ऊपर संदेह न करें। मनोनुकूल काम न होने से मन अप्रसन्न रहेगा। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। फास्ट-फूड के सेवन से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन

आज व्यापार में तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बिगड़ते हुए काम आज सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

कर्क

आज पैतृक व्यवसाय में बच्चों की भी मदद ले सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर में अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

सिंह

आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र दिग्भ्रमित हो सकते हैं। अड़ियल रवैया अपनाने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। परिस्थितियों में हो रहे बदलावों को स्वीकारने में थोड़ी परेशानी होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अपने निर्णयों को हमेशा सर्वोपरि रखें। रक्तचाप के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। माता से सलाह लेना लाभकारी होगा।

तुला

आज अपने प्रतिद्वन्द्वियों पर पूरी तरह से भारी पड़ेंगे। धन लाभ के पर्याप्त अवसर आपको मिलेंगे। कारोबार में आपको बड़े अनुबन्ध भी मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन भाग्यशाली है। नए लोगों से संपर्क बनाने में सावधानी रखें।

वृश्चिक

आज पुराने अधूरे छूटे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काफी महत्व दिया जायेगा। धर्म-कर्म को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप सेहत की उपेक्षा कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस होगी।

धनु

आज व्यक्तिगत जीवन और अपने प्रोफेशनल कार्यों में सन्तुलन बनाकर रखें। विदेश यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवनसाथी को भी आप पर्याप्त समय देंगे। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

मकर

आज आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं पर धन भी खर्च करना पड़ेगा। नए कार्यों की आज शुरुआत न करें। दांपत्य संबंधों में परेशानी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं।

कुंभ

आज आपको नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा।

मीन

आज अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ प्राप्त होगा। जॉब में मनपसन्द ट्रांसफर मिल सकता है। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। योग और गूढ़ विद्या में काफी रुचि लेंगे।