मध्य प्रदेश: अस्थि कलश लेकर जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में अस्थि कलश लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें कटनी ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से अस्थि …

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में अस्थि कलश लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें कटनी ले जाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से अस्थि कलश लेकर प्रयागराज जा रहे लोगों का वाहन कल रात्रि कटनी मैहर बायपास मार्ग पर मैहर थाना क्षेत्र के केजेएस मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से टकरा गया। इस हादसे में अमन तिवारी और सचेंद्र तिवारी की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कटनी के अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: पत्नी के प्रेमी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार