यूपी चुनाव 2022: गाजियाबाद में गरजे अखिलेश, कहा- भाजपा ने रोका यूपी का विकास
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे के राजनीतिक दल चुनावों में जीत हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी लगाए हुए हैं। वहीं इन दिनों राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग भी तेज होते दिख रही है। इसी कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के …
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे के राजनीतिक दल चुनावों में जीत हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी लगाए हुए हैं। वहीं इन दिनों राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग भी तेज होते दिख रही है। इसी कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने यूपी के विकास का रास्ता रोक दिया है। इसलिए जनता ने भाजपा के सफाया करने का मन बना लिया है। कोरोना के दौरान मजदूरों को जिस तरह से परेशानी हुई, उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। मोदी सरकार में अन्नदाता परेशान रहे। ये चुनाव किसानों और मजदूरों का है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी चुनाव के बाद गुजरात में चुनाव होंगे और असली साइप्राइज वहीं से मिलेगा। भाजपा गुजरात से हारने को तैयार है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है।
यह भी पढ़ें:-कन्नौज: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बस, दूल्हे के पिता व भाई समेत तीन की मौत
