बाराबंकी: राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल ने रामजी तिवारी को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने रामजी तिवारी को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। रामजी तिवारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के लिए हुए आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने कहा कि …

बाराबंकी। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने रामजी तिवारी को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। रामजी तिवारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के लिए हुए आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा और उनकी समस्या उनकी चुनाव का मुख्य मुद्दा है। लखीमपुर में किसानों को कुचले जाने की घटना से उद्वेलित होकर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनका और उनकी पार्टी का मुख्य मकसद किसानों की उपेक्षा और उत्पीड़़न करने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव : बाराबंकी की इस सीट पर सभी दलों ने जताया पिछड़ी जाति के उम्मीदवार पर भरोसा

संबंधित समाचार