मुरादाबाद : सुधीर बने कांग्रेस के जिला प्रवक्ता, राजेंद्र को सौंपी जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रदेश चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुरादाबाद मंडल के जिलों में जिला प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें जनपद मुरादाबाद में सुधीर पाठक को जिला प्रवक्ता और राजेंद्र वाल्मीकि को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष असलम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रदेश चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुरादाबाद मंडल के जिलों में जिला प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें जनपद मुरादाबाद में सुधीर पाठक को जिला प्रवक्ता और राजेंद्र वाल्मीकि को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि इन दोनों पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वह पार्टी के प्रति जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वाह करेंगे। वहीं दोबारा जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर सुधीर पाठक ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि वह अपने दायित्व का बखूबी निर्वाह कर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले- तीन अंकों में सिमट जाएंगे सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार
