अगले एक माह तक जिम्मेदारी के साथ करें मतदाता जागरुकता का कार्य : एल वेंकटेश्वर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रशासन, प्रबंधक अकादमी व राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अगले एक माह तक जिम्मेदारी के साथ मतदाता जागरुकता का कार्य करें। हर एक व्यक्ति तक जाकर उनकी चेतना को जगाएं। जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्लाक में बुलाकर उन्हें जिम्मेदारी दें। सभी गांव-गांव में घूम …

अयोध्या। प्रशासन, प्रबंधक अकादमी व राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अगले एक माह तक जिम्मेदारी के साथ मतदाता जागरुकता का कार्य करें। हर एक व्यक्ति तक जाकर उनकी चेतना को जगाएं। जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्लाक में बुलाकर उन्हें जिम्मेदारी दें।

सभी गांव-गांव में घूम कर जागरूक करें कि वोट नहीं डालेंगे तो उनका सशक्तीकरण कैसे होगा। वोट डालने के लिए जागरुकता अभियान के साथ हर एक गांव में हर एक वोटर तक पहुंचना आवश्यक है, यही हमारा लक्ष्य व जिम्मेदारी होनी चाहिए। कम से कम 70 प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए आप सभी लोग लगें।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यक्रम में एल वेंकटेश्वर लू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के पांचवे चरण के मतदान 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लोगों को प्रेरित और उत्साहित करना था।

एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि मैं विगत लोकसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहा। उस समय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप योजना शुरू की गयी थी, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में मतदान के लिए जागरूकता उत्पन्न करना था। कम से कम 70 प्रतिशत मतदान कराने के लिए समूहों, बच्चों, एनसीसी स्टूडेंट आदि घर-घर जागरूकता अभियान का जनपद, तहसील स्तर के अधिकारी स्वयं व अपने अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से नियमित फीडबैक भी घर-घर जाकर लें।

जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने श्री लू का स्वागत करते हुये कहा कि बहुत सौभाग्य का विषय है कि हमारे जनपद को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा तथा हम प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। जनपद में कोविड टीके की प्रथम डोज 100 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। पांचों विधान सभा के निर्वाचन अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-चोरी के मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल रोकने के लिए कार्ययोजना बनाएंगे भारत और आसियान

संबंधित समाचार