आगरा पुलिस ने 135 किलो चांदी के साथ पांच को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिछले दिनों ग्वालियर हाईवे पर कूरियर कंपनी से दो क्विंटल चांदी की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुये पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटी गई 135 किलो चांदी बरामद कर ली। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि बदमाशों …

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिछले दिनों ग्वालियर हाईवे पर कूरियर कंपनी से दो क्विंटल चांदी की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुये पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटी गई 135 किलो चांदी बरामद कर ली। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया।

यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर तक बदमाशों की तलाश की गई। तब जाकर उनका सुराग मिला। घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछली 19 जनवरी को सदर क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर बदमाशों ने 200 किलोग्राम चांदी लूट ली थी। बदमाशों ने यह चांदी साईं नाथ एक्सप्रेस कोरियर सर्विस की गाड़ी को रोककर लूटी थी। बदमाशों का गैंग तीन कारों में सवार था।

यह भी पढ़ें:-केरल: लोकायुक्त अधिनियम में संशोधन के विषय पर कांग्रेस ने येचुरी से की हस्तक्षेप की मांग

संबंधित समाचार