बाराबंकी में अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे सपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सपा द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में फेरबदल कर प्रत्याशी घोषित किए गए तीनों पूर्व मंत्री शनिवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचे। यहांपार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि उनके लिए कोई भी निर्वाचन क्षेत्र नया नहीं है। वह पूरे जिले में पार्टी …

बाराबंकी। सपा द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में फेरबदल कर प्रत्याशी घोषित किए गए तीनों पूर्व मंत्री शनिवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचे। यहांपार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि उनके लिए कोई भी निर्वाचन क्षेत्र नया नहीं है। वह पूरे जिले में पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। एक-एक कार्यकर्ता से परिचित हैं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कोई नाराजगी नहीं है।

समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है बाराबंकी: गोप

गोप ने कहा कि बाराबंकी समाजवादी पार्टी का गढ़ है। यहां की 6 में से सभी 6 सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी। वह हैदरगढ़ से लड़े, वहां भी कार्यकर्ताओं ने प्यार देकर उन्हें जिताया। रामनगर में भी उन्हें भरपूर प्यार विश्वास मिला। दरियाबाद में भी जिस तरह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहां भी उन्हें भारी मतों से विजय मिलेगी।

ये भी पढ़ें: आगरा पुलिस ने 135 किलो चांदी के साथ पांच को किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री राकेश वर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कुर्सी में भी पूर्व मंत्री राकेश वर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाराबंकी के एक-एक गांव में उनके पिता बेनी प्रसाद वर्मा ने काम किया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। रामनगर में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रामनगर पहले भी मेरी कर्म भूमि रही है। वह यहां के एक-एक व्यक्ति से परिचित हैं।

ये भी पढ़ें: बहराइच: बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन कर जिलाध्यक्ष ने की पार्टी को जिताने की अपील…

संबंधित समाचार