बरेली: चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। गांव के ही दबंगों ने चाचा-भतीते को रास्ते में घेर लिया। जाति को लेकर अपशब्द कहे। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना गौटिया निवासी रनधीर ने बताया कि वह चनहेटी में ट्रक चलाने …

बरेली,अमृत विचार। गांव के ही दबंगों ने चाचा-भतीते को रास्ते में घेर लिया। जाति को लेकर अपशब्द कहे। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना गौटिया निवासी रनधीर ने बताया कि वह चनहेटी में ट्रक चलाने का काम करते हैं।

28 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह काम कर घर लौट थे। उसके बाद वह गांव में ही एक दसवां संस्कार की दावत में शामिल हुए। लौटते समय रास्ते में गांव के गोविंद, ओमप्रकाश व दुर्गपाल ने जाति को लेकर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इस पर उनके भतीजे ओमेंद्र ने विरोध किया।

आरोप है कि आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। रनधीर की भाभी ने बताया कि हमलावरों के पास कील लगी हुईं फंटियां थीं, जिनसे उन्होंने ओमेंद्र को पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें बचाया।

खून से लथपथ रनधीर व ओमेंद्र परिजनों के साथ सुभाषनगर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कोविड अस्पताल में 10 डाक्टरों की तैनाती

संबंधित समाचार