अयोध्या में 35 लाख की अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को छापेमारी करते हुए अयोध्या के कोतवाली थानांतर्गत गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से एसटीएफ ने डीसीएम में भरकर ले जाई जा रही 272 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को छापेमारी करते हुए अयोध्या के कोतवाली थानांतर्गत गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से एसटीएफ ने डीसीएम में भरकर ले जाई जा रही 272 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरियाणा के झज्जर थानांतर्गत मेहराना निवासी ऋषिराज के रूप में हुई है।
अयोध्या व आसपास के जिलों में बेची जा रही थी अवैध शराब
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या व अन्य जिलों में बेची जा रही है। इसी क्रम में पंजाब के एक डीसीएम में भरकर अयोध्या में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। एसटीएफ ने इस आशय गोरखपुर-लखनऊ एनएच पर चेकिंग लगाई। जैसे ही डीसीएम को रोकने क प्रयास किया गया, तो चालक भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पुलिस की रेकी कर रही सफारी कार मौके से फरार
पूछताछ में चालक ने बताया कि डीसीएम को सुरक्षित पहुंचाने के लिए इसके आगे एक सफारी कार रेकी करते हुए चल रही थी, और पुलिस दिखते ही चौकन्ना करती थी। चेकिंग देखकर सफारी चालक मौके से फरार हो गये, पर डीसीएम एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ इस नेक्सस को तोड़ने के लिए और जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: अब मधुमेह मरीजों को मिलेगा इंसुलिन से छुटकारा: डॉ. पाण्डेय
