लखनऊ: राजधानी में कोरोना संक्रमण दर में आई कमी, 1705 आए नए संक्रमित…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग रोजाना 18 से 20 हजार लोगों की जांच करा रहा है। 23 जनवरी को जहां संक्रमण दर 11.43 थी। वहीं 26 जनवरी को संक्रमण दर 10.31 पहुंच गई। शनिवार को 6.58 संक्रमण …

लखनऊ। राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग रोजाना 18 से 20 हजार लोगों की जांच करा रहा है। 23 जनवरी को जहां संक्रमण दर 11.43 थी। वहीं 26 जनवरी को संक्रमण दर 10.31 पहुंच गई। शनिवार को 6.58 संक्रमण दर रही। वहीं अभी भी सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में हो रही है। करीब एक चौथाई मरीज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में आ रहे हैं।

कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हो रहे लोग

राजधानी में शनिवार को 1705 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि संक्रमितों से अधिक मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। 2410 मरीजों ने वायरस को हराया है। वहीं किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं कोरोना के सक्रिय मरीज 11570 रह गये है।

एक सप्ताह पहले 3500 थे संक्रमित

करीब एक सप्तहा पहले प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या 35सौ के करीब होती थी। उस समय 1500 से ज्यादा मरीज कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में पकड़ में आ रहे थे। मौजूदा समय में संक्रमितों का आंकड़ा 1800 के अंदर आ गया है। इसके बावजूद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग संक्रमितों की बड़ी संख्या में पहचान हो रही है। 300 से 500 लोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर तेज थी। उस वक्त 14 से 18 फीसदी संक्रमित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: नामांकन रद्द हुआ तो प्रत्याशी के ‘छलक उठे आंसू’, साजिश का लगाया आरोप

संबंधित समाचार