बरेली: सपा कार्यालय में जुटाई भीड़, मीरगंज प्रत्याशी सुल्तान बेग पर रिपोर्ट
बरेली,अमृत विचार। बिना अनुमति के सपा कार्यालय में सभा करने का वीडियो वायरल होने के बाद उड़नदस्ता प्रभारी ने जब मामले की जांच की तो यह सही पाया गया। इसके बाद उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सपा के मीरगंज प्रत्याशी सुल्तान बेग समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उड़नदस्ता प्रभारी …
बरेली,अमृत विचार। बिना अनुमति के सपा कार्यालय में सभा करने का वीडियो वायरल होने के बाद उड़नदस्ता प्रभारी ने जब मामले की जांच की तो यह सही पाया गया। इसके बाद उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सपा के मीरगंज प्रत्याशी सुल्तान बेग समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उड़नदस्ता प्रभारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वह 28 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे। इसी बीच उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में सिविल लाइंस स्थित सपा कार्यालय लोगों की भीड़ जुटी थी। यह देखकर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला।
जांच में पता चला की यह वीडियो 26 या 27 जनवरी का था। वहां पर सपा के मीरगंज प्रत्याशी सुल्तान बेग ने बिना अनुमति के सभा की थी। इसकी जानकारी मोहम्मद आसिफ ने अपने रिटर्निंग अफसर को दी।
उनकी अनुमति मिलने के बाद उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सुल्तान बेग और अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर अन्य लोगों के नाम भी मामले में जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
