बरेली: सूदखोर ने महिला को घर से निकालकर मकान पर किया कब्जा
बरेली,अमृत विचार। सूदखोर ने युवक को रकम ब्याज पर देकर उससे चेक ले लिए। युवक ने रकम ब्याज समेत चुका दी इसके बाद भी सूदखोर 10 लाख रुपये बकाया बता रहे हैं। अब सूदखोर ने उन्हें असलाह के दम पर घर से बाहर निकाल दिया है और वापस आने पर जान से मारने की धमकी …
बरेली,अमृत विचार। सूदखोर ने युवक को रकम ब्याज पर देकर उससे चेक ले लिए। युवक ने रकम ब्याज समेत चुका दी इसके बाद भी सूदखोर 10 लाख रुपये बकाया बता रहे हैं। अब सूदखोर ने उन्हें असलाह के दम पर घर से बाहर निकाल दिया है और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
महिला ने इसकी शिकायत कैंट पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
कैंट की सदभावना कॉलोनी निवासी राजो देवी ने बताया कि उनके पति सुखलाल की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ रहती हैं और मकान के ऊपरी मंजिल पर तीन किरायेदारों को रखा है। राजो देवी के बेटे ने आसपास के रहने वाले सूदखोर से कर्ज लिया था। इसके बाद उसने मय ब्याज के कर्जा चुका भी दिया।
लेकिन इसके बाद भी आरोपी सूदखोर 10 लाख रुपये का बकाया बता रहा है और कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल कर उनके मकान पर कब्जा कर लिया। दबंगों ने उसे मकान के आस-पास दिख जाने पर जान से मारने की धमकी दी है।
यह भी पढ़ें-
