लखनऊ: बीटिंग दि रिट्रीट में जवानों के कदमताल ने लोगों को किया स्तब्ध…
लखनऊ। लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को गणतंत्र दिवस को लेकर बीटिंग दि रिट्रीट (परिसमाप्ति) समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा व विशिष्ट अतिथियों के रूप में मण्डलायुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान सेना की मार्चिंग व …
लखनऊ। लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को गणतंत्र दिवस को लेकर बीटिंग दि रिट्रीट (परिसमाप्ति) समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा व विशिष्ट अतिथियों के रूप में मण्डलायुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान सेना की मार्चिंग व बैंड टुकडियों ने प्रदर्शन कर लोगों को वाहवाही लूटी।
बैंड धुन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ी को किया गया सम्मानित
इसके उपरांत गणतंत्र दिवस परेड-2022 में भाग लेने वाली मार्चिंग/बैंड की पोशाक, मार्चिंग में एकरूपता तथा बैंड धुन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति) समारोह में सम्मानित किया गया।
विजेताओं का चयन करने में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सोमेन वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ज्ञान प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक संस्कृति विभाग रीनू रंगभारती एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल सुरेन्द्र तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।
ये रहे विजेता
ए-बेस्ट मार्चिंग कंटीजेट (मिलेट्री)
1/11 गोरखा राईफल (पुरूष टुकड़ी)-प्रथम।
9 कुमायूं रेजीमेण्ट (पुरूष टुकड़ी)-द्वितीय।
– बी-बेस्ट मार्चिंग कन्टीजेन्ट (पैरा मिलेट्री)
एसएसबी (पुरूष टुकड़ी)-प्रथम।
आईटीबीपी (पुरूष टुकड़ी)-द्वितीय।
सीआरपीएफ (पुरूष टुकड़ी)-तृतीय।
– सी-बेस्ट मार्च पास्ट (पुलिस, पीएसी एवं होमगार्ड)
यूपी होमगार्ड (महिला टुकड़ी)-प्रथम।
यूपी होमगार्ड (पुरूष टुकड़ी)-द्वितीय।
35 पीएसी (पुरूष टुकड़ी)-तृतीय।
– डी-बेस्ट मार्च पास्ट (सैनिक/एनसीसी)
एनसीसी (बालिका)-प्रथम।
एनसीसी (बालक)-द्वितीय।
– ई-बेस्ट स्कूल परेड (बालक मार्च पास्ट)
सीएमएस अलीगंज (बालक)-प्रथम।
सेन्ट जोसफ कालेज सीतापुर रोड़ लखनऊ (बालक)-द्वितीय।
ब्वायज इंग्लों बंगाली इंटर कालेज (बालक)-तृतीय।
– एफ-बेस्ट स्कूल परेड (बालिका मार्च पास्ट)
सीएमएस गोमती नगर विस्तार कैम्पस लखनऊ (बालिका)-प्रथम।
इरम पब्लिक कालेज इन्दिरानगर लखनऊ (बालिका)-द्वितीय।
एलपीएस सहारा स्टेट (बालिका)-तृतीय।
– जी-बेस्ट स्कूल परेड (फ्लैग मार्च)
सीएमएस, आरडीएसओ (बालिका)-प्रथम।
एलपीएस बृंदावन योजना (बालिका)-द्वितीय।
सीएमएस, गोमती नगर प्रथम कैम्पस (बालक)-तृतीय।
– एच-बेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृत्य)
सीएमएस राजेन्द्र नगर लख नऊ (भारत की वीरांगनाएं-नृत्य)-प्रथम।
सीएमएस राजाजीपुरम लखनऊ (बेटी हिन्दुस्तान की-नृत्य)- प्रथम।
बाल विद्या मंदिर चारबाग लखनऊ (उन्नत किसान खुशहाल किसान नृत्य)-द्वितीय।
सीएमएस महानगर लखनऊ (आत्म निर्भर भारत-नृत्य)-तृतीय।
– आई-बेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम (ड्रिल)
सीएमएस कानपुर रोड लखनऊ (भारत का टीकाकरण-ड्रिल)-प्रथम।
सीएमएस आनन्द नगर लखनऊ (सबको अवसर सबकी उन्नति-ड्रिल)-द्वितीय।
बाल निकुंज पलटन छावनी (भारतीय जाबांज-ड्रिल)-तृतीय।
– जे-बेस्ट बैण्ड(मिलेट्री/पैरा, पुलिस,पीएसी एवं होमगार्ड)
एसएसबी (ब्रास व पाईप)-प्रथम।
आईटीबीपी (पाइप बैण्ड)-द्वितीय।
पीएसी,35 (ब्रास बैण्ड)- द्वितीय।
11 जीआरआरसी (मिलिट्री ब्रास बैंड)-तृतीय।
– के-बेस्ट बैण्ड (स्कूल)
सीएमएस कानपुर रोड़ लखनऊ (पाईप बैंड)-प्रथम।
सेन्ट जोजफ कालेज सीतापुर रोड़ लखनऊ (पाइप बैंड)-द्वितीय।
सीएमएस कानपुर रोड़ लखनऊ (ब्रास बैण्ड)-तृतीय।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार की नाकामियों का किला अब ढहने वाला है: अजय कुमार लल्लू
