बरेली: कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस के पदाधिकारी लगातार पार्टी को अलविदा कहकर अन्य पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। जिले में ऐरन दंपत्ति के कांग्रेस छोड़ने और पार्टी के टिकट वितरण के बाद लगातार पदाधिकारी इस्तीफे दे रहे हैं। अब तक 20 पदाधिकारियों समेत 200 कार्यकर्ताओं ने …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस के पदाधिकारी लगातार पार्टी को अलविदा कहकर अन्य पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। जिले में ऐरन दंपत्ति के कांग्रेस छोड़ने और पार्टी के टिकट वितरण के बाद लगातार पदाधिकारी इस्तीफे दे रहे हैं। अब तक 20 पदाधिकारियों समेत 200 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से रिश्ता तोड़ लिया है और साइकिल पर सवार हो गए।

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का असर दिखने लगा है।
एक लंबे समय से प्रदेश और जिले में कांग्रेस पार्टी का सूखा है। जिसके लिए इस बार कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन को हरा करने में लगी है। मगर लगातार इस्तीफे के बाद से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मुसीबत हो सकती है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अनुज गंगवार, प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव और नरेश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमलेश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष हेमा समेत 20 पदाधिकारी और 200 कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उसके बाद फरीदुपर निवासी अमीश सागर कांग्रेस में शामिल हुए। मगर टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। वहीं उसके बाद दूसरी पार्टियों से आए नेताओं के टिकट होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कांग्रेस की नीव कमजोर होने लगी है।

वर्जन—
कांग्रेस पार्टी एक समंदर है। अगर उसमें से कुछ पानी कम हो जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं दूसरे दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
–मिर्जा अशफाक सकलैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार