बरेली: आचार संहिता के उल्लंघन में जिले में 10 लोगों पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनावी माहौल में प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में लगे हैं। इसके लिए हर प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं। कोई भी प्रत्याशी चुनाव आयोग और आचार सहिंता की परवाह नहीं कर रहा है। ऐसी ही जनसभाओं व कार्यक्रमों के आयोजन के चलते कई प्रत्याशियों के खिलाफ अलग-अलग थानों की …

बरेली, अमृत विचार। चुनावी माहौल में प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में लगे हैं। इसके लिए हर प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं। कोई भी प्रत्याशी चुनाव आयोग और आचार सहिंता की परवाह नहीं कर रहा है। ऐसी ही जनसभाओं व कार्यक्रमों के आयोजन के चलते कई प्रत्याशियों के खिलाफ अलग-अलग थानों की पुलिस ने अब तक 10 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जीत हासिल करने के लिए वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटे हुए हैं। बिना आचार सहिंता के नियमों की चिंता किए प्रत्याशी लगातार जनसभाओं का आयोजन कर रहे हैं। बीते तीन दिनों में कई विधानसभा प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नबावगंज में बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. यूसुफ जरी द्वारा क्षेत्र के ही निवासी तस्लीम अशरफ अंसारी के घर पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

मौके पर भारी भीड़ एकत्र थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नवाबगंज मजिस्ट्रेट चंदन लाल की ओर से बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार सहिंता के उल्लंघन के चलते रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं बहेड़ी स्थित सम्राट पैलेस पर बहुजन समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके की वीडियो जब अधिकारियों तक पहुंची तो एफएसटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार तत्काल निरीक्षण के लिए निकल पड़े। मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 50-60 व्यक्ति खाना खाते दिखाई दिए।

मजिस्ट्रेट की ओर से बहेड़ी थाने में बसपा के 50-60 समर्थकों के खलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही दो दिन पहले बिशारतगंज क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी अगम मौर्य द्वारा चुनावी रैली आयोजित करने व आचार सहिंता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

विधानसभा वार आदर्श आचार्य संहिता के अंतर्गत दर्ज एफआईआर
बरेली – 01
नवाबगंज – 02
भोजीपुरा – 02
आंवला – 01
कैन्ट – 02
बिथरी – 01
बहेड़ी- 01
योग 10

संबंधित समाचार