बरेली: आरोपी मनोज के साथ आईएएस मानवेंद्र सिंह का फोटो बरेली का ही बताया जा रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में गिरफ्तार हुए शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के साथ पूर्व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का फोटो वायरल हो रहा है। बताते हैं कि यह फोटो मानवेंद्र सिंह के बरेली के डीएम रहने के दौरान गांधी उद्यान के पास एक रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम का है। यहां कई व्यापारिक हस्तियां भी पहुंची थीं। …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में गिरफ्तार हुए शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के साथ पूर्व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का फोटो वायरल हो रहा है। बताते हैं कि यह फोटो मानवेंद्र सिंह के बरेली के डीएम रहने के दौरान गांधी उद्यान के पास एक रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम का है। यहां कई व्यापारिक हस्तियां भी पहुंची थीं। उसी में मनोज जायसवाल भी आया था, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि मनोज जायसवाल पर 25 हजार का इनाम था।

इसके बावजूद वह बरेली में घूम रहा था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण होने की वजह से उस पर कोई हाथ नहीं डाल रहा था। विधानसभा चुनाव में शराब के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए निर्वाचन आयोग से सख्ती की गयी तो एसटीएफ ने मनोज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। इधर, कोविड काल की दूसरी लहर में जिलाधिकारी स्तर से मनोज जायसवाल को बार सील और निलंबित बार लाइसेंस पर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी हुआ था लेकिन वकील जवाब दाखिल करने की जगह तारीख लेता रहा। अक्टूबर 2021 तक डीएम रहे नितीश कुमार के समय जवाब दाखिल नहीं किया।

नितीश कुमार का तबादला हुआ तो इस बीच मनोज के वकील ने लाइसेंस के निलंबन पर जवाब दाखिल कर दिया और जिलाधिकारी रहे मानवेंद्र सिंह ने आबकारी आयुक्त कार्यालय से मार्गदर्शन मांगने और विधिक राय लेने के बाद कई माह से निलंबित बार लाइसेंस बहाल कर दिया। मामले में बरेली प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। आदेश की कॉपी आबकारी आयुक्त प्रयागराज के कार्यालय पहुंची। तब आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी ने स्टे लेने के लिए आबकारी आयुक्त की कोर्ट में अपील डाली। इसके बाद आबकारी आयुक्त की कोर्ट से लाइसेंस की बहाली पर स्टे दिया गया। दोनों लाइसेंस पुन: निलंबित हो गए। मामले में आबकारी आयुक्त की कोर्ट में सुनवाई जारी है।

वर्जन — मनोज जायसवाल और उसके परिवार से जुड़े सभी लोगों की दुकान और बार जो बंद थे। वह मौजूदा समय में भी बंद है। अभी उनके निरस्तीकरण के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। अगर निर्देश मिलते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजशेखर उपाध्याय, उप आबकारी आयुक्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज