बरेली: बिलवा पुल के नीचे कट्टों में भरे मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के बाद भोजीपुरा में बिलवा पुल के पास करीब 15 से भी ज्यादा बोरियों में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले हैं। वहीं घटना स्थल तीन थानों के सीमा क्षेत्र के विवाद में फंस गया है। घटना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय गौ सेना के पदाधिकारियों ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री समेत …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के बाद भोजीपुरा में बिलवा पुल के पास करीब 15 से भी ज्यादा बोरियों में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले हैं। वहीं घटना स्थल तीन थानों के सीमा क्षेत्र के विवाद में फंस गया है। घटना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय गौ सेना के पदाधिकारियों ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री समेत एडीजी बरेली जोन व आईजी से शिकायत की है।
राष्ट्रीय गौ रक्षा योगी सेना के जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने बताया कि किसी व्यक्ति की सूचना पर वह शनिवार की सुबह भोजीपुरा स्थित बिलवा पुल के पास पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर वह और उनके साथ पहुंचे संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैरान रह गए। पुल के नीचे करीब 20 बोरियों में भरे गौ वंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। सूचना को सही पाते हुए संगठन पदाधिकारी ने भोजीपुरा पुलिस से शिकायत की।
वहीं पुलिस ने शिकायत सुनते ही इज्जतनगर पुलिस का क्षेत्र बताते हुए घटना स्थल पर पहुंचने और कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया। वहीं जब जिला मंत्री ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की तो उन्होंने मामला सीबीगंज पुलिस के माथे पर जड़ दिया। आखिर में सीबीगंज पुलिस ने भोजीपुरा और इज्जतनगर क्षेत्र का मामला बताते हुए मदद करने से भी साफ इंकार कर दिया।
तीन थानों के सीमा विवाद में फंसने के बाद हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और ट्वीटर पर एडीजी जोन राजकुमार व आईजी रेंज रमित शर्मा को घटना स्थल पर मौजूद अवशेषों की फोटो व वीडियो टैग करते हुए शिकायत कर दी। इसके बाद जब तीनों थानों में हलचल मच गई और पुलिस हरकत में आई। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से जांच किए जाने और उसके बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
