अयोध्या: भाकियू और किसान मोर्चा कल मनाएंगे विश्वासघात दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके विश्वासघात दिवस मनाएंगे। तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन द्वारा पंचायत भी की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने रविवार को यहां बताया 13 महीने दिल्ली की सीमाओं पर चलाए गए …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके विश्वासघात दिवस मनाएंगे। तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन द्वारा पंचायत भी की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने रविवार को यहां बताया 13 महीने दिल्ली की सीमाओं पर चलाए गए बड़े आंदोलन के बाद केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी गठन करने और आंदोलन में दर्ज मुकदमों की वापसी करने, लखीमपुर खीरी घटना में घायलों को आर्थिक मदद देने व शहीद परिवार को नौकरी देने, बिजली बिल, सीड विल पर चर्चा करके समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया था। कई माह बीत जाने पर भी केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। इसीलिए सोमवार को विश्वासघात दिवस का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेज कर किए गए वायदों को पूरा करने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्षों को सोमवार को अपराहन 11:00 बजे तिकोनिया पार्क में पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-गोवा चुनाव: टीएमसी-एमजीपी का घोषणापत्र जारी, खनन गतिविधियां फिर से शुरू करने का वादा

संबंधित समाचार