सलमान खान का नया गाना ‘डांस विद मी’ हुआ रिलीज, फैंस के लिए बना सरप्राइज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का नया गाना ‘डांस विद मी’ रिलीज हो गया है। सलमान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने ‘डांस विद मी’ को रिलीज किया है। इस गाने को सलमान ने अपनी आवाज दी है और साथ ही गाने को खुद लिखा भी है। गाने को संगीतकार साजिद खान …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का नया गाना ‘डांस विद मी’ रिलीज हो गया है। सलमान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने ‘डांस विद मी’ को रिलीज किया है। इस गाने को सलमान ने अपनी आवाज दी है और साथ ही गाने को खुद लिखा भी है। गाने को संगीतकार साजिद खान ने कंपोज किया है।

इस वीडियो का काफी हिस्सा सलमान खान के पर्सनल एलबम से लिया गया है। यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ‘बीट्स को चालू कर रहा हूं जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। ‘डांस विद मी’ पर अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती करने के लिए तैयार हो जाइए।

‘गाने में सलमान कई बड़े स्टार्स के साथ अपने डांस परफॉर्मेंस की क्लिप भी लगाई है। जिसमें वह शाहरुख खान, आमिर खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीस, यूलिया वंतूर, अक्षय कुमार, संगीता बिजलानी, साजिद नाडियाडवाला और अन्य के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी का ट्वीट- एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को मारी थी गोली, उन्हें लगता है गांधी जी नहीं रहे…

इसके अलावा, सलमान अपने परिवार के साथ भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। इनमें उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई अरबाज खान, सोहेल खान, बहनें अर्पिता और अलवीरा, हेलन, अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: सहारनपुर की सातों सीट पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

संबंधित समाचार