विद्युत जामवाल ने कलारीपयट्टू एकेडमी को डोनेट किए 5 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने कलारीपयट्टू एकेडमी को पांच लाख रूपए की राशि दान की है। विद्युत जामवाल ने बच्चों को ट्रेनिंग देने वाली अकादमी कलारीपयट्टू को पांच लाख रूपए धनराशि की दान की है। विद्युत जामवाल ने कहा कि भारत के पारंपरिक स्वास्थ्य के तरीकों को फिर से सक्रिय करने की …

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने कलारीपयट्टू एकेडमी को पांच लाख रूपए की राशि दान की है। विद्युत जामवाल ने बच्चों को ट्रेनिंग देने वाली अकादमी कलारीपयट्टू को पांच लाख रूपए धनराशि की दान की है।

विद्युत जामवाल ने कहा कि भारत के पारंपरिक स्वास्थ्य के तरीकों को फिर से सक्रिय करने की आवश्यकता है। कलारीपयट्टू आज जीवित सबसे अच्छी उपलब्ध प्राचीन स्वास्थ्य संस्कृति है। इस कला को दुनिया के सामने लाना समय की आवश्यकता है।

केरल से शुरू हुए कलारीपयट्टू और कलारी के गुरूओ को आर्थिक रूप से समर्थन देना मेरा पहला कदम है। विद्युत जामवाल ने कहा, “कलारीपयट्टू के लिए मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं, जो निकट भविष्य में पारंपरिक और आधुनिक अभ्यासकर्ताओं के लिए है।”

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: सहारनपुर की सातों सीट पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

संबंधित समाचार