मुरादाबाद : ओवरटाइम करने से इनकार किया तो मजदूर की उंगलियां काटीं, दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। मजदूर ने ओवरटाइम करने से इनकार किया तो दबंग फैक्ट्री मालिक ने उसकी उंगलियां काट डालीं। इतना ही नहीं मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। मजदूर ने ओवरटाइम करने से इनकार किया तो दबंग फैक्ट्री मालिक ने उसकी उंगलियां काट डालीं। इतना ही नहीं मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भटावली गांव निवासी मुरली पुत्र मंगल सिंह के अनुसार वह कांठ रोड धर्मकांटा स्थित आनंद एक्सपोर्ट में मजदूरी करता है। फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी ओवरटाइम करने के लिए दवाब डालते थे। सर्दी के कारण मुरली ने ओवरटाइम करने से मना कर दिया। इसी को लेकर फैक्ट्री मालिक तथा कुछ कर्मचारी रंजिश रखने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने उससे ओवरटाइम करने के लिए कहा। इस पर मुरली ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर फैक्ट्री मालिक के कहने पर दो लोगों ने जबरदस्ती मुरली का हाथ पावर प्रेस कटिंग मशीन के नीचे रख दिया। इसमें उसके हाथ की चारों उंगलियां कटकर गिर गईं। उंगली कटने से वह बुरी तरह चीखने लगा। शोर सुनकर फैक्ट्री मालिक और उसके कर्मचारियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फैक्ट्री के मैनेजर ने उसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करा दिया। दो दिन बाद होश आने पर अस्पताल कर्मियों ने मरहम पट‌्टी करने के बाद उसकी छुट्टी कर दी।

आरोप है कि इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने उसकी कोई सुध नहीं ली। इस दौरान दबंगों ने मजदूर को मेडिकल भी नहीं कराने दिया। पीड़ित ने शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार