यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी का राहुल-प्रियंका पर हमला, कहा- आपदा में भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार का दौर जारी है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए आज बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार का दौर जारी है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए आज बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब भारत में कोरोना जैसी आपदा आती है तो इन भाई-बहन को इटली में बैठी नानी याद आती हैं।
बुलंदशहर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, ‘’तीसरी वेव के दौरान एक नया वेरिएंट ओमिक्रोन देखने को मिला. लोग आशंकित थे कि क्या होगा। हमने कहा कि हमारी सरकार न केवल पेशेवर गुंडों और माफियाओं को ठीक करती है, बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी। ’ उन्होंने कहा कि जब जब भारत में आपदा आई, तब तब राहुल-प्रियंका इटली चले गए।
अखिलेश पर भी साधा निशाना
अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, ”पहले की सरकारों के लिए सैफई परिवार का विकास ही सबकुछ था। वो इससे बाहर नहीं निकल सकते थे। बहन जी के लिए भी भतीजे का ही विकास सबकुछ था।” उन्होंने कहा, ”पिछली सरकारें अपराध के लिए तमंचा बनवाती थी और विकास तो पिछली सरकार के एजेंडा में था ही नहीं।” सीएम योगी ने आज बुलंदशहर के सेठ सूरजमल जठिया राजकीय कोविड अस्पताल में कोविड प्रबंधन का निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश आज शाम तक वैक्सीन की 26 करोड़ डोज़ देने वाला देश का पहला राज्य होगा।
