IND vs WI: रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम से जुड़ेंगे शाहरुख खान और साई किशोर, घरेलू क्रिकेट में मचा चुके हैं धमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तमिलनाडु के उभरते हुए टी20 बल्लेबाज शाहरुख खान और उनके राज्य के साथी स्पिनर रवि श्रीनिवास साई किशोर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।शाहरुख और साई किशोर ने सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तमिलनाडु की सफलता …

नई दिल्ली। तमिलनाडु के उभरते हुए टी20 बल्लेबाज शाहरुख खान और उनके राज्य के साथी स्पिनर रवि श्रीनिवास साई किशोर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।शाहरुख और साई किशोर ने सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तमिलनाडु की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी। कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए दोनों को एहतियात के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। मुख्य टीम का कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान अगर जांच में पॉजिटिव आता है तो ये उनका विकल्प होंगे।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, बताया किससे है उनका मुकाबला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते कहा, ” हां, वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए शाहरुख और साई किशोर को ‘स्टैंड बाई’ के तौर पर बुलाया गया है। वे मुख्य टीम के खिलाड़ियों के साथ बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में भी प्रवेश करेंगे।” सीमित ओवरों की श्रृंखला तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ शुरू होगी, जिसे छह फरवरी से अहमदाबाद में खेला जायेगा।  इसके बाद इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कोलकाता में खेली जाएगी।

ये भी पढ़ें : अंडर-19 विश्व कप मैच के दौरान महसूस किये गये भूकंप के झटके, 20 सेकेंड तक कांपी धरती, देखें वीडियो

साई किशोर पिछले साल कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में श्रीलंका के दौरे पर गई भारतीय टीम में  नेट गेंदबाजों के समूह का हिस्सा थे। वह दूसरी बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन रहे हैं। शाहरुख पिछले कुछ समय से मुख्य टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं। इस सत्र में कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में साई किशोर ने भी तीन विकेट लिये थे। इसी तरह विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उन्हीं कर्नाटक के खिलाफ ही 39 गेंदों में 79 रन बनाए और हिमाचल के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 21 गेंदों में 42 रन का योगदान दिया था।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।

विंडीज का भारत दौरा (शेड्यूल)
पहला वनडे – 6 फरवरी, अहमदाबाद
दूसरा वनडे – 9 फरवरी, अहमदाबाद
तीसरा वनडे- 12 फरवरी, अहमदाबाद

पहला टी20 मैच- 15 फरवरी, कोलकाता
दूसरा टी20 मैच- 18 फरवरी, कोलकाता
तीसरा टी20 मैच- 20 फरवरी, कोलकाता

ये भी पढ़ें : 

Virat Kohli Test Captaincy : इयान चैपल ने की विराट कोहली की प्रशंसा, जो रूट को बताया कमजोर कप्तान

Odisha Open Badminton: उन्नति हुड्डा ने जीता ओडिशा ओपन खिताब, सबसे कम उम्र में सुपर-100 टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय बनीं

ICC U19 World Cup : चैंपियन बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

संबंधित समाचार