मुरादाबाद : कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता को किया याद, पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 74 वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में रविवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साम्प्रदायिक ताकतों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प भी कांग्रेसियों ने लिया। राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 74 वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में रविवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साम्प्रदायिक ताकतों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प भी कांग्रेसियों ने लिया।
राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना सारा जीवन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने और सामाजिक समरसता में लगा दिया। उन्होने बिना किसी लाठी गोली के अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के सहारे अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया। उनके नेतृत्व में पूरा देश अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़ी थी।
श्रदांजलि सभा में प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, राजेन्द्र बाल्मीकि,अफजल साबरी, गय्यूर अंसारी, मोहतशीम मुख्तार, इरशाद अहमद, अरविंद चौधरी, अतीक अहमद, जुनैद पार्षद, नाजिम, गंगाराम शर्मा, राहुल शर्मा, तस्लीम सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे।
