महाराष्ट्र: महिला ऑटो चालक के साथ नेता ने की छेड़छाड़, चप्पलों से हुई पिटाई, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे ने कहा कि एक महिला ऑटो-रिक्शा चालक की शिकायत के बाद शनिवार को विरार …

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे ने कहा कि एक महिला ऑटो-रिक्शा चालक की शिकायत के बाद शनिवार को विरार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) के तहत आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला का आरोप है कि नेता उसे फोन कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था और परेशान करता था।

शिकायतकर्ता ने 24 जनवरी को आरोपी की चप्पलों से पिटाई की थी और इसका एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

संबंधित समाचार